Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news : कोरोना टीकाकरण से 18 वर्ष से अधिक के लोगों को मिलेगा 80 से 90 फीसदी तक सुरक्षा: गरिमा

जनवाद टाइम्स इटावा 25 June 2021
IMG-20210625-WA0058
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया। नगर के लाल बाजार स्थित हजारीमल धर्मशाला रोड में पातालेश्वर मंदिर के बगल के हॉल में शुक्रवार को 18 वर्ष से ऊपर के सभी उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत नगर परिषद की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने किया। इस मौके पर मौजूद उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के विरुद्ध राष्ट्रीय स्तर से जारी टीकाकरण एक महत्वपूर्ण अभियान है। इससे जुड़ने वाले 18 वर्ष से उपर के लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मानक स्तर तक पहुंच जा रही है। श्रीमती सिकारिया ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग से लोगों को इससे 80 से 90 फीसदी सुरक्षा मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की सख्ती और लोगों की सजगता के बल पर अब कोरोना के बढ़ते संक्रमण को काफी हद तक काबू में कर लिया गया है। अब टीकाकरण अभियान को घर घर तक पहुंचाकर अपने देश व समाज को कोरोनामुक्त करने में अपनी भागीदारी हम निभा सकते हैं। इस मौके पर श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा कि देश की 18 से 44 आयुवर्ग की 60 फीसदी से भी अधिक आबादी के लिये कोरोना का यह नया वैक्सीन एक बड़ा सुरक्षा कवच है। इसके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने में हम सभी को अपना अपना योगदान देना चाहिये। इस मौके पर नवेन्दु चतुर्वेदी, शत्रुधन अग्रवाल, नवीन जोशी, रतन झुनझुनवाला, अनुराग चतुर्वेदी, जमादार इंदल कुमार आदि आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे।. फोटो

Post navigation

Previous: Bihar news अररिया :भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकतंत्र का काला दिवस रूप में मनाया
Next: Bihar news मसान नदी मे डूबने से चौदह वर्षीय युवक की मौत परिजनों में मातम पसरा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.