Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: प्राचीन मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे दबंगों को प्रशासन ने खदेड़ा

जनवाद टाइम्स 23 June 2021
IMG-20210623-WA0051
Share News
       

बाह: कोतवाली क्षेत्र के धोबई गावँ के सामने प्राचीन मंदिर है।जिसकी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था।जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी , उपजिलाधिकारी आदि अधिकारियों से की थी।मामले पर संज्ञान लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अवैध कब्जा हटवाते हुए भूमाफियाओं को खदेड़ दिया।

IMG 20210623 WA0051

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह आगरा स्टेट हाइवे पर धोबई के सामने प्राचीन शिव मंदिर का है जो कि लगभग पाँच सौ वर्ष पुराना है।मंदिर परिसर में ही एक धर्मशाला भी है जो कि स्वतंत्रता के समय स्वतंत्रता सेनानियों का अड्डा रही थी।मंदिर के पास खेत की जमीन को दबंगों ने खरीद लिया है। दबंग भू माफिया जबरदस्ती मंदिर परिसर आश्रम के बीचो बीच अवैध कब्जा कर रास्ता निकाल रहे थे और मंदिर को दो फाड़ कर रहे थे।

Agra News: प्राचीन मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे दबंगों को प्रशासन ने खदेड़ा

मंदिर परिसर में बनी हवन कुंड के पास तोड़फोड़ कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। जिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने एकत्रित होकर मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को दोपहर बाद तहसीलदार बाह राज कुमार एवं कस्बा इंचार्ज गंगा प्रसाद राजस्व कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और अवैध कब्जे को देखा।मौके पर एकत्रित ग्रामीणों की शिकायत को सुना। तहसीलदार ने अवैध कब्जा कर रहे लोगों को मौके से तत्काल अवैध कब्जे को हटाने के आदेश दिए।साथ ही भूमाफियाओं को खदेड़ते हुए मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य सामान को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की।

 

मंदिर परिसर के बीचो बीच दबंग निकाल रहे थे रास्ता

धोबई स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के आश्रम पर दबंग भू माफियाओं की काफी समय से नजर थी।मौका मिलते ही भूमाफियाओं ने मंदिर को दो फाड़ करते हुए बीचो बीच से हवन कुंड पीठ को ध्वस्त कर रास्ता निकाल दिया। ईट पत्थर डालकर रास्ते को पक्का बनाने का प्रयास शुरू कर दिया था। प्राचीन मंदिर की जमीन पर कब्जा होता देख एकत्रित ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी

IMG 20210623 183737

जिसके बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी और अवैध कब्जे को मुक्त कराने के साथ ही भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी।जमीन के कब्जा मुक्त होने के बाद ग्रामीण सौदान सिंह, सीताराम, सिरनाम सिंह,भारत सिंह,ओमकार,दयाशंकर, वीरू,देवेंद्र, राजेंद्र सिंह आदि ग्रामीण अधिकारियों की कार्यवाही से संतुष्ट दिखे।

Post navigation

Previous: Bihar News: डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण करते हूए बलिदान दिवस मनाया गया
Next: Agra News: तेईस दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा छेड़छाड़ का बांछित आरोपी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.