Etawah News: Congress District Vice President sent the congratulatory message sent by Priyanka Gandhi from door to door
संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा:– उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुए प्रियंका गांधी ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के लिये शुभकामना संदेश भेजा है जिसे जनपद इटावा के कांग्रेस उपाध्यक्ष राम कुमार सविता सभी को घर घर जाकर नवनिर्वाचित प्रधानों को मिठाइयों का डिब्बा साथ में दिया तथा आसपास पीड़ित व्यक्तियों को सेवा सत्ता ग्रह के अंतर्गत ई दवाइयों के किताबी वितरण को घर घर पंहुचाये, प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश के मिलते ही सभी ने श्रीमती प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया तथा जिला उपाध्यक्ष राम कुमार सविता को भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ता की कमी होने के कारण हम अपनी बात कांग्रेस संगठन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भेज देगी लेकिन हम सब प्रत्याशियों को ना जानते हैं ना पहचानते हैं आज कठिन परिश्रम हर घर घर जाकर जिस प्रकार श्रीमती प्रियंका गांधी का नवनिर्वाचित प्रधानों का शुभकामना संदेश दिया गया उसके लिए मैं सपरिवार आभार प्रकट करता हूं श्रीमती प्रियंका गांधी को और कांग्रेस संगठन को आज से ही आम कांग्रेस पदाधिकारी जमीन में संघर्ष करना का शुभारंभ कर दे मैं जानता हूं कि जनपद इटावा में कांग्रेस एक बार पुनः खड़ी होकर इटावा जनपद में परचम लहरायेगी । सभी कांग्रेसियों का आभार व्यक्त करते हुए महिला प्रधानों ने भी प्रियंका गांधी जी का तह दिल से आभार प्रकट किया जिसमें प्रमुख रुप से बृजेश तिवारी लहलादपुर, प्रदीप शर्मा लालपुरा, सर्वेश कुमार राजपूत, श्रीमती शीला वर्मा, अकबरपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती सुधा पाल, पचावली ग्राम प्रधान कलेक्टर सिंह राजपूत, सराय मलपुरा ग्राम प्रधान श्रीमती निर्मला, दतावली ग्राम प्रधान अभिषेक ने भी कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी का दिल से आभार प्रकट किया तथा सभी ग्राम प्रधानों ने इस कार्य की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने की उम्मीद जताई।