Agra News: पूर्व मंत्री ने सरकार से बटेश्वर की मंदिर श्रंखला पर यमुना में रिवरफ्रंट बनाने की की माँग

IMG-20210620-WA0003
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: बाह क्षेत्र में बसी ब्रज की काशी कहे जाने वाले बटेश्वर की मंदिर श्रंखला पर यमुना में रिवरफ्रंट बनाये जाने की मांग पूर्व मंत्री एवं तीर्थ स्थल ट्रस्ट बटेश्वर के चेयरमैन अरिदमन सिंह ने सरकार के सामने उठाई है। महाभारत कालीन शौरीपुर बटेश्वर में तत्कालीन भदावर नरेश बदन सिंह ने एक कोस लंबा बांध बनवाकर यमुना के बहाव को मोडा था।

IMG 20210620 WA0003

इसी बांध पर स्थिति शिव मंदिर श्रंखला पर यमुना के किनारे रिवरफ्रंट के निर्माण से जल यातायात को बढावा मिलेगा। जिससे बटेश्वर में पर्यटन विकास के साथ साथ तीर्थ के विकास का भी रास्ता साफ हो सकेगा। उन्होने मुख्यमंत्री को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि यमुना किनारे हरियाली होगी तो नदी की तलहटी से धूल नहीं उडेगी जिससे पर्यावरण की सेहत में सुधार होगा।

IMG 20210620 201357

इतना ही नही पर्यटन को बढावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होगें।विदित हो कि हर साल बटेश्वर में उत्तर भारत का प्रमुख पशु एवं लोक मेला लगता है।जिसमें लाखों की संख्या में देशी और विदेशी श्रद्धालु शिव मंदिर श्रंखला के दर्शन पूजन के लिए आते हैं।

Trending News