Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2021
IMG-20210620-WA0150
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर के बलरई थाना पुलिस द्वारा नगला खंगर फिरोजाबाद बॉर्डर से पहले गदोखर गांव पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान दर्जन भर वाहनों के ई चालान भी किए गए।
देर शाम बलरई थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसआई सनत कुमार व एसआई सुमेश चंद्र सहित पुलिसकर्मियों ने फिरोजाबाद बॉर्डर से पहले अपने थाने की सीमांतर्गत गदोखर गांव पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तमाम दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों की तलाशी ली गई। बड़े वाहनों की डिग्गी सीट टूलबॉक्स इत्यादि चेक किए गए किंतु किसी भी तरह की कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। किंतु बिना मास्क बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए चलने वाले कुल दर्जनभर वाहनों के ई चालान किए गए हैं।
विदित हो कि बलरई थाने की अंतिम सीमा पर स्थित गदोखर गांव के बाद से थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद की सीमा शुरू हो जाती है ऐसे में अपराधिक तत्व भी मौका पाते ही यहां से प्रवेश कर बैठते हैं। इधर कुछ दूर बसे गांव असरोही से मैनपुरी जनपद की सीमा शुरू हो जाती है। जबकि दूसरी ओर बाउथ गांव के बाद यमुना नदी पार करते ही आगरा जनपद की सीमा शुरू हो जाती है। ऐसे में यह बॉर्डर अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। और यहां बलरई थाना पुलिस को हमेशा चौकसी बरतनी पड़ती है।

Post navigation

Previous: हैप्पी फादर्स डे
Next: Agra News: पूर्व मंत्री ने सरकार से बटेश्वर की मंदिर श्रंखला पर यमुना में रिवरफ्रंट बनाने की की माँग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.