संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: बुधवार को देहात के बाह और बटेश्वर के केन्द्र पर टीकाकरण किया गया।जिसमें दोनों ही केन्द्रों पर बहुत कम लोगों ने टीकाकरण कराया।टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।मंगलवार को 62 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 62 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

मंगलवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के मात्र 30 लोगों ने ही टीकाकरण कराया।वहीं 45 वर्ष से ऊपर के 6 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली।वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 4 लोगों ने पहली डोज ली।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 20 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।देहात में टीकाकरण कराने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही है।