Ambedkarnagar News : प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर छितौना में लगा वैक्सीन शिविर

Ambedkar News : Vaccine camp organized in primary school Nasirpur Chitauna
Share News

अंबेडकर नगर समाचार । कोरोना वैक्सीन के लिए 45 साल से ऊपर के लोगों की परेशानी को देखते हुए ग्राम सभा नसीरपुर छितौना के प्राथमिक विद्यालय परिसर में शिविर लगाकर टीकाकरण कराया गया।

Ambedkar News : Vaccine camp organized in primary school Nasirpur Chitauna

शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप आचार्य ने किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ब्लॉक क्षेत्र में जगह-जगह शिविर लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है लोगों की समस्या को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे शिविर में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया गया।

Ambedkar News : Vaccine camp organized in primary school Nasirpur Chitauna

वहीं, कोरोना के खिलाफ लोगों को एकजुट होकर लड़ने के साथ हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि शिविर अब ग्रामसभा के हर गांव में लगवाए जाएंगे जिससे लोगों को परेशानी न हो और उनको आराम से वैक्सीन लग सके।

इस मौके पर लेखपाल राजित राम यादव, प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद यादव , ग्राम विकास अधिकारी विपुल सिंह, डॉक्टर जीशान हैदर, विनय प्रकाश त्रिपाठी, अध्यापक सन्तराम मौर्या, युवा समाज सेवी इंजी. अरमान अली , पूर्व प्रधान प्रतिनिधि परिपूर्णा नंद त्रिपाठी आंगनवाड़ी कार्यकत्री माला देवी, एनम सुशीला निषाद, गीता देवी, एवं मास्टर सुरेंद्र कुमार, मो. यूनुस, मास्टर इमरान, आदि रहे।

You may have missed