Etawah News: शादी से नाखुश युवक ने की आत्महत्या

IMG-20210610-WA0084
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: नगर के मोहल्ला लुधपुरा निवासी 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्हत्या कर ली। 8 दिन बाद ही  म्रतक की शादी होने वाली थी। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मनीष कुमार पुत्र मनोज कुमार ने संदिग्ध परिस्थिति में गुरुवार की रात को घर के कमरे में छत के पंखे से लटक कर फांसी लगायी। सुबह स्वजनों ने उसे लटकता देखा। सभी के होश उड़ गए औऱ कोहराम मच गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को  उतरवाकर शव  जांच शुरू की। मनीष कुमार अपने पिता संग रंगरोगन का कार्य करता था। 5 भाइयों व एक बहन के बीच परिवार में वह सबसे बड़ा था।  पिता के अनुसार आगामी 18 जून को उसकी शादी की तैयारिया की जा रही थी। बुधवार दोपहर  किसी लड़की ने म्रतक के पिता के मोबाइल फोन पर कहा कि मनीष की शादी हमारे साथ होगी किसी अन्य के साथ नही। म्रतक शायद होने वाली शादी से खुश नही था औऱ अपने प्रेमिका से अनबन के बाद मनीष ने फांसी लगाकर जान दे दी।

You may have missed