AgraNews:दूध की डेयरी पर खाद्य टीम का छापा

IMG-20210610-WA0032
Share News

संवाददाता कुलदीप

पिनाहट : पिनाहट क्षेत्रान्तर्गत पडुआपुरा में संचालित दूध की डेरी पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा।जहां से टीम ने दूध के सेंपल लिये।गौरतलब है कि थाना पिनाहट के गांव पडुआपुरा में संजू सिह की दूध की डेयरी है।

IMG 20210610 WA0032

डेयरी पर मिलावट की शिकायत पर बुधवार करीब सुबह 10 बजे खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा और सैंपल भरकर दूध की गुणवत्ता जांची। सूत्रों की माने तो जिसके घर शिकायत पर टीम पहुंची है कई वर्षों से दूध में जहरीले केमिकल घोल रहा था गांव में दबंग होने के कारण उसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा पाता था किसी ने हिम्मत जुटाकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की।

IMG 20210610 WA0031

उसके बाद खाद्य विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए और आनन-फानन गांव पहुंचे खाद्य अधिकारी आर बी यादव की टीम ने दूध के सेंपल लिये।इन सैम्पलों को जांच के लिये भेजा गया।खाद्य अधिकारी आर बी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद कार्यवाही की गयी है।

You may have missed