मंटू राय संवाददाता
जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध होगी जांच की सुविधा मानसून की दस्तक होते ही मलेरिया के रोगियों की खोज में जुटा विभाग कालाजार उन्मूलन के लिए जिले में संचालित छिड़काव अभियान की समाप्ति के बाद विभाग मलेरिया रोगियों की खोज व उनके उपचार के प्रयासों में जुट गया है कालाजार से बचाव के लिए दो चरणों में विशेष छिड़काव अभियान का संचालन किया मार्च महीने के 5तारिख से संचालित इस अभियान के जिले के 9 प्रखंडों के चिन्हित 152 गांव में छिड़काव का कार्य मई माह के आखिरी सप्ताह में संपन्न हो चुका है इधर जिले में मानसून की दस्तक होते ही विभाग मलेरिया रोगियों की खोज व उनके उपचार के प्रयासों में जुट चुका है इसके लिए सभी चिकित्सकीय संस्थानों में मलेरिया जांच की सुविधाएं व उपचार के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गयी है जिले के चिन्हित 152 गाँवो में छिड़काव का कार्य संपन्न हो चुका है लगभग 3 माह चले इस अभियान में 2,85 लाख से अधिक घरों में छिड़काव किया गया है इसमे 14 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं जानकारी देते हुए वीडीसीओ ललन कुमार ने बताया वर्ष 2021 में अब तक जिले में कालाजार के कुल 9 मामले सामने आये हैं इसमें से दो मामले फारबिसगंज प्रखंड के थैराबखियां गांव से जुड़ा है जिले में फिलहाल कालाजार के महज 9 मामले हैं उन्होंने बताया कि बीते कुछ सालों से जिले में कालाजार के मामले लगातार कम हो रहे हैं