Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: उपचुनाव के लिए ब्लॉक मुख्यालयों नामांकन पत्रों को खरीदने और जमा करने का चला दौर

जनवाद टाइम्स 6 June 2021
IMG_20210606_130406
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: प्रदेश में 12 जून को ग्राम पंचायत में होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को ब्लॉक मुख्यालयों से उम्मीदवारों को पर्चो की बिक्री की गयी।साथ ही ब्लॉक परिसर में बनाये गए काउंटरों पर नामांकन फार्म जमा करने का दौर चला।नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने के लिए ब्लॉक परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली।इस दौरान कोरोना गाइड लाइन की जमकर धज्जियाँ उड़ती रहीं लोग एक दूसरे से सटकर खड़े हुए थे।जगह जगह लोगों के झुंड लगे हुए थे। 7 जून को नामांकन पत्रों की जाँच,नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

IMG 20210606 130406 scaled

फार्म खरीदने आये कई उम्मीदवारों ने अपने चहेतों को ही फार्म दिए जाने के आरोप लगाए।रविवार को बाह ब्लॉक की 50 पंचायतों में सदस्यों के खाली पड़े दो सौ बाबन पदों के सापेक्ष दो सौ निन्यानबे नामांकन पत्र जमा हुए।वहीं जैतपुर ब्लॉक में मढेपुरा ग्राम पंचायत में रिक्त हुए प्रधान पद के लिए 5 नामांकन पत्र दाखिल कराए गए जबकि 45 पंचायतों में सदस्यों के खाली पड़े एक सौ छियासठ पदों के सापेक्ष एक सौ इक्यासी नामांकन पत्र दाखिल हुए।

IMG 20210606 130756 scaled

नामांकन पत्रों के साथ लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों को पूरा कराने के लिए उम्मीदवार जद्दोजहद करते दिखे।ए डी ओ बाह लक्ष्मी राज यादव और ए डी ओ जैतपुर यामीन अहमद ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जाँच, नाम वापसी के साथ साथ उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: मेरठ न्यूज: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.