Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया गया वेबिनार और पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 5 June 2021
IMG-20210605-WA0097
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: बाह क्षेत्र के अंतर्गत भदरौली में बटेश्वर नाथ महाराज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों और अन्य पर्यावरण विदों द्वारा पर्यावरण चुनौतियां एवं संरक्षण: समाज की आवश्यकता को लेकर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ और पदाधिकारियों और पर्यावरणविदों ने अपने अपने वक्तव्य के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण पर बल दिया।

IMG 20210605 WA0097

संस्था के प्रेसिडेंट वी के शर्मा ने कहा कि वृक्ष अमूल्य धरोहर हैं। वृक्ष न केवल मानव जाति के लिए वरन अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी आवश्यक हैं। वृक्षों से न केवल प्राण वायु मिलती है बल्कि जीव जंतुओं को आवास भी मिलते हैं।जोकि पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में महामारी के दौर में हजारों की संख्या में लोग ऑक्सीजन की कमी से परलोक सिधार गए इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने आसपास यथासंभव पौधे रोपे जिससे आसपास का वातावरण शुद्ध हो और जीवन यापन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

IMG 20210605 190510

IMG 20210605 191330

वहीं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर सबलगढ़ मुरैना की सुमन खरे ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने वक्तव्य श्रोताओं के सम्मुख रखा उन्होंने बताया वर्तमान में वृक्षों की संख्या कम हो रही है जो कि एक चिंता का विषय है इसलिए पारिस्थितिक तंत्र की बहाली के लिए सभी को अलग-अलग तरह के पौधों का रोपण करना चाहिए जिससे कि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। अमित त्रिपाठी ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपना वक्तव्य रखा उन्होंने कहा वृक्ष अमूल्य धरोहर हैं इनसे हरियाली के साथ साथ शुद्ध वायु भी मिलती है।वृक्ष न केवल पर्यावरण को संरक्षित करते हैं अपितु जीव जंतुओं को आवास भी उपलब्ध कराते हैं इसलिए हम सभी का यह दायित्व है कि पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वेबिनार में बटेश्वर नाथ महाराज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रेसिडेंट वीके शर्मा, वाइस चेयरमैन पी एस त्यागी, गेस्ट स्पीकर समीर कौशिक, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर सबलगढ़ मुरैना सुमन खरे, एनवायरमेंट इंजीनियर एस के शर्मा, नीरज मिश्रा महानगर शिक्षक, बृजेश यादव, मोहित शर्मा, जितेंद्र मोहन यादव, संतोष सैंतिया, राजेंद्र कुमार, अमित त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अंशुमन आदि लोग शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: पर्यावरण दिवस के अवसर पर संवाददाता अनीता देवी ने अपने निजी कार्यालय पर वृक्षारोपण किया
Next: धौलपुर : विश्व पर्यावरण दिवस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.