Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Sambhal News: पर्यावरण को बचाना हर इंसान का फर्ज

जनवाद टाइम्स 5 June 2021
IMG-20210605-WA0068
Share News
       

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

सम्भल हयूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर पेड़ लगाए।
ट्रस्ट के संस्थापक नाजिश नसीर खान ने कहा कि पेड हर इंसान की जिंदगी के लिए ऑक्सीजन देते हैं इंसान भोजन के बिना तो कई दिन तक जिन्दा रह सकता है मगर ऑक्सीजन के बिना एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता इसलिए हर इंसान को अपनी जिंदगी में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष का सभी को मिलाकर बनता है, और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है।
मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। मानव की अच्छी-बूरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छाता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना के लिए मनाया जाता है। इंसान और पर्यावरण का गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। लेकिन लोग अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं। पेड़-पौधों को काट रहे हैं।  विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. पृथ्वी की गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है. यह ग्रह कई प्रकार की जीवों और वनस्पति का गृह है और इसको बचाना हम सभी का दायित्व है.
नाज़िर खान ने कहा कि तकनीक और विज्ञान के दौर में जिस तरह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं, औसत तापमान बढ़ रहा है, बेमौसम बारिश आम हो गई है, मिट्टी की क्वालिटी घट रही है, प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा हैं
इन तमाम चीजों के बीच पृथ्वी को बचाना और इस पर ध्यान देना हमारी जिम्मेदारी है.
मु ज़ूबैर ने कहा कि हर इंसान को अपनी जिंदगी में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए क्योंकि हमको पेड़ों के द्वारा ऑक्सीजन मिलती है
पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।
इस अवसर पर रिजवान खान ज़ैन पठान,नासिर खान मोहम्मद जुबेर,नाज़िश मियां आदि शामिल रहे।।

Post navigation

Previous: Bihar news दो मोटरसाइकिल चोर देसी कट्टा एवं चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
Next: Ambedkernager News: पर्यावरण दिवस के अवसर पर संवाददाता अनीता देवी ने अपने निजी कार्यालय पर वृक्षारोपण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.