Ambedkernager News: नई उम्मीद वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जहाँगीरगंज थाना प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

IMG-20210605-WA0061
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे नई उम्मीद वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से जहाँगीरगंज थाना प्रांगण मे थाना अध्यक्ष व ट्रस्ट के टीम द्वारा किया पौधरोपण पेड़-पौधे, नदियां, जंगल, जमीन, पहाड़ आदि जीवन के लिए बहुत ही जरूरी हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष शम्भूनाथ ने कहा प्रकृति से हम कितना कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम क्या देते हैं? प्रदूषण, कई बड़े शहरों में आज पॉल्युशन लेवल इस कदर बढ़ गया है कि सांस लेना भी दूभर हो गया है ।इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए नई उम्मीद वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद मोईन ने कहा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का वक्त आ गया है अपने आसपास स्वच्छ और हरा भरा बनाएं और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं । ट्रस्ट के चेयरमैन ने सभी से अपील करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया । इस मौके पर समाजसेवी मोहम्मद रेहान ,हेड कांस्टेबल करुणा शंकर मिश्रा, कांस्टेबल चन्द्र भूषण भारती, मौलाना सुभानी , मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद उमेर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed