Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news पश्चिम चंपारण में किसान विरोधी काले कानूनो को जलाया गया

जनवाद टाइम्स 5 June 2021
IMG-20210605-WA0045
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया बिहार राज्य किसान सभा की पश्चिम चंपारण जिला काउंसिल द्वारा बेतिया में और जिले के तमाम प्रखंड तथा गांवो में किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को जलाने और फाड़ने का काम किया गया ।
यह कार्यक्रम संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर किया गया । क्योंकि आज ही के दिन 2020 में काले बिल को विधेयक का रूप मोदी सरकार ने दिया था । आज ही के दिन 5 जून को 1974 में पटना के गांधी मैदान में एक महती सभा को संबोधित करते हुए जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की घोषणा की थी और अधिनायकवादी शक्तियों को पूरे देश से खत्म करने की घोषणा की थी । इसलिए इतिहास के पन्नों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार का विरोध और तीनों काले कानून जब तक वापस नहीं होते हैं । तब तक इस आंदोलन को लगातार देश के कोने कोने में किसान चलाएंगे । जब तक एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिया जाता । जब तक एमएसपी देश के तमाम राज्यों में सभी किसानों को हासिल नहीं हो जाता । तब तक आंदोलन चलता रहेगा । इसलिए आज जिले में काला विधेयक को जलाने और फाड़ने के समय तमाम किसान जिले के संकल्प लिए कि जब तक पूरी तरह से काले कानूनों की वापसी नहीं होती और हर किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिलता , तब तक आंदोलन हम करते रहेंगे।
बेतिया जिला मुख्यालय में हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने मोदी सरकार के साथ साथ बिहार के नीतीश सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की । इस अवसर पर किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव , शंकर कुमार राव , म. हनीफ , नीरज बरनवाल , प्रकाश वर्मा , अवध बिहारी प्रसाद , छोटेलाल प्रसाद , राजेश तिवारी , आस महमद , गौरव कुमार आदि ने संबोधित किया ।
नौतन प्रखण्ड के मुसही गांव में नौजवान सभा के जिला मंत्री म. हनीफ , जयलाल शर्मा , भोला गुप्ता , रुपलाल साह ,धनेश शर्मा , रीतेश शर्मा आदि के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया ।
खड्डा पंचायत के चुरिहरवा टोला गांव में प्रदर्शन में कानून की प्रतियां फाड़ी गई । जिसका नेतृत्व अवध बिहारी प्रसाद , अजीम मियां , जैनुल हक , मुना हवारी ने किया ।
बैरिया प्रखण्ड तथा पंचायत के बरगछिया गांव में किसान सभा के प्रखंड सचिव तथा सरपंच सुनील यादव , बंशी पटेल , हरिशंकर यादव , अशर्फी पटेल , हरिओम यादव , मिश्री यादव आदि ने किसान विरोधी काले कानूनों को फाड़ा ।. फोटो

Post navigation

Previous: Bihar news ”कोरोना से जंग, टीकाकरण के संग
Next: Etawah News: पर्यावरण के बिना मानव जीवन का अस्तित्व असंभव।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.