Azamgarh News: प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडे के निर्देश पर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान ।

IMG-20210604-WA0051
Share News

संवाददाता- नूर मोहम्मद

पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडे के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह व रविंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके क्रम में मदियापार मोड़ पर चेकिंग अभियान के दौरान दो पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहन की सघन तलाशी ली गई ।तलाशी के दौरान कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली, दौरान इसके 25 वाहनों का ई चालान काटा गया ।वही मास्क की अनिवार्यता को देखते हुए बिना मास्क के लोगो को पुलिस ने रोका और सभी लोगों को मास्क लगाकर ही बाहर निकालने की चेतावनी दी ।चेकिंग के दौरान लोगों में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही ,फिर भी पुलिस प्रशासन द्वारा बिना मास्क, हेलमेट ,तथा गाड़ी के कागज आदि की चेकिंग की गई जिसमें कमियां मिलने पर 25 वाहनों का मौके पर ही ई चालान काटा गया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप यादव ,कांस्टेबल मौजूद रहे।

You may have missed