मेरठ न्यूज: दहेज ना देने पर बहु को मार पीटकर घर से बाहर निकाला।

PicsArt_06-01-09.46.06
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में थाना मेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत मंगल पांडे नगर में आज एक ऐसे परिवार से मुलाकात हुई जो बहुत ही गरीब है। उनके घर सही से खाने का सामान भी नहीं है। यह परिवार एक झोपड़ी में रहता है। फिर भी इस परिवार ने अपनी बेटी की शादी बीबी नगर जिला बुलंदशहर के किशन लाल से की थी। कुछ समय बाद ससुराल वालो ने दहेज के लिए लड़की को परेशान करने लगे। बार बार उसको प्रताड़ित करने लगे। जब लड़की दहेज का इंतजाम नहीं कर सकी तो ससुराल वालो ने लड़की को मारना पीटना शुरू कर दिया। लालच इतना बड़ गया। की ससुराल वालों ने लड़की के साथ जानवरो जैसा सुलूक शुरू कर दिया। कल ससुराल वालों ने लड़की को पहले मारा पीटा फिर उसके बाद लड़की को घर से निकल दिया। लड़की पूरी रात घर से दूर एक पीर के पास बारिश में बैठी रही। फिर आज दिन में लड़की के परिवार वाले लड़की को अपने साथ अपने घर ले कर आ गए। कल परिवार वाले लड़की को साथ लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने जायेगे।

You may have missed