Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar. News कोविड-19 टीका लेने हेतु 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को किया जा रहा है जागरूक एवं प्रेरित।

जनवाद टाइम्स 1 June 2021
IMG-20210601-WA0036
Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह

बेतिया। जिलान्तर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के मिशन मोड में कोविड-19 टीकाकरण का कार्य निरंतर चल रहा है। टीकाकरण हेतु विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार कर चिन्हित टीकाकरण स्थल सहित मोबाईल वैक्सीनेशन वैन के माध्यम से सभी प्रखंडों के गांव/पंचायत में टीका दिलाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में 24 मोबाईल वैन (टीका एक्सप्रेस) के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में लाभार्थियों के घर के समीप टीकाकरण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी मोबाईल वैक्सीनेशन के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों को टीका दिलाने का कार्य प्रायोगिक तौर पर दिनांक-31.05.2021 को प्रारंभ किया गया है। शहरी क्षेत्रों के लिए भी माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है तथा वैक्सीनेशन कार्य संचालित किया जा रहा है।

Bihar. News: People over 45 years of age are being made aware and motivated to take Kovid-19 vaccine.

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार के निदेश के आलोक में जिले में संचालित सभी टीकाकरण केन्द्रों सहित मोबाईल वैक्सीनेशन वैन के माध्यम से टीकाकरण कार्य का जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा आज निरीक्षण किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन का लाभ दिलाने हेतु स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहित किया गया।

विशेष अभियान चलाकर जिले के सभी गांव, पंचायत, प्रखंडों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत व्यक्ति वैक्सीन का लाभ ले सके। साथ ही ऐसे क्षेत्र जहां के लोग टीकाकरण के लिए मना कर रहा हैं, वहां प्राथमिकता के तौर पर अधिकारियों का दल पहुंच कर लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक एवं प्रेरित कर रहे हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार के अफवाहों, संकोच या फिर अंधविश्वास में नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि वे स्वयं तथा सभी अधिकारियों ने कोविड-19 टीका का सेकेंड डोज भी ले लिया है। कोविड-19 टीका पूरी तरह सुरक्षित है। विशेषज्ञों एवं डाॅक्टरों की टीम द्वारा इसकी जांच की गयी है। वर्तमान में टीका ही कोरोना संक्रमण से बचाव का सर्वोंतम उपाय है। ग्रामीण किसी भी प्रकार की अफवाहों पर तनिक भी ध्यान नहीं दें। जिलेवासी कोविड-19 टीका जरूर लें और आसपास के अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक एवं प्रेरित करें। साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क पहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हम सभी मिलजुल कर कोरोना से जारी जंग अवश्य जीतेंगे, “कोरोना से जंग-टीकाकरण के संग”।.ppp

Post navigation

Previous: Bihar. News. एमएमजीपीवाई के तहत जल्द से जल्द एंबुलेंस क्रय करें लाभुक: जिलाधिकारी।
Next: Bihar news. दो देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.