Agra News: प्रधान संगठन समिति के ब्लॉक अध्यक्ष बने देवानंद परिहार

IMG_20210601_192819
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: पिनाहट ब्लॉक में नव निर्वाचित प्रधानो की समिति का गठन हुआ। जिसमे देवानंद परिहार को सर्व सम्मति से ब्लाक अध्यक्ष व अजय कौशिक को बरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

 

 

IMG 20210601 192819
मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पिनाहट पर नव निर्वाचित ब्लाक के प्रधानो की समिति का गठन हुआ जिसमे ब्लाक की सभी 36 ग्राम पंचायतो के प्रधान मौजूद रहे जिसमे ब्लाक प्रधानो की समिति का गठन हुआ जिसमे सर्व सम्मति से विप्रावली के प्रधान देवानंद परिहार को ब्लाक अध्यक्ष और रेहा के प्रधान अजय कौशिक को बरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप बघेल को उपाध्यक्ष,रूमादेवी महामंत्री,अभिषेक शर्मा कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यो ने अध्यक्ष समेत समिति के पदाधिकारियो का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान प्रधान ललित शर्मा आशादेवी,नेमीचंद,अम्बेश वर्मा,अभिषेक त्यागी राजेश शर्मा, मनीषा देवी, अभिषेक शर्मा, सुभाष सिंह, आदि मौजूद रहे।

You may have missed