Agra News: सवारियों से भरा टेम्पो खाई में गिरा,सवारियों में मची चीख पुकार

IMG_20210601_165738
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
जैतपुर: जैतपुर से उदी मोड़ जा रहा सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर प्यारमपुरा गांव के पास खाई में पलट गया। टैम्पो पलटते ही उसमे बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गयी। टैम्पो में यात्रा कर रही कई सवारियां घायल हो गयीं।जिनमें यात्रा कर रहे बाबा बालक दास, दिल्ली निवासी चंद्र प्रकाश, राज कुमारी देवी,कमोनी की त्रिवेणी देवी,मऊ की गीता देवी घायल हो गए।

IMG 20210601 165738

सवारियों की चीख पुकार सुनकर पहुँचे राहगीरों ने बचाव कार्य कर सवारियों को बाहर निकाला।राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी।पुलिस ने घायलों को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का इलाज जारी था।

You may have missed