UP B.Ed Exam 2021: जल्द जारी हो सकती है एग्जाम की तारीख

Share News

संवाददाता महेंद्र बाबू

कोरोना महामारी की वजह से उत्तर प्रदेश जॉइंट एंट्रेंस एग्जा़म बैचलर ऑफ एजुकेशन, (UP JEE B.Ed) 2021 परीक्षा को लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा स्थगित कर दिया गया था। अब परीक्षा की नई तारीख बोर्ड द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी। से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर चेक कर सकते हैं।
जैसा कि उम्मीद है कि UP JEE B.Ed 2021Exam की नई तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है, उम्मीदवारों को सिलेबस, परीक्षा पैटर्न आदि के लिए तैयार रहना चाहिए। यहां हम आपको परीक्षा से जुड़ी जानकारी बताएंगे।
UP JEE B.Ed 2021 Exam में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में ही दो पार्ट होते हैं , जिसमें पार्ट ए करना अनिवार्य होता है।

दोनों ही पेपर में 200 नंबर के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं। पार्ट ए और पार्ट बी दोनों में 100 नंबर के 50 सवाल होते हैं।
इसके अलावा पेपर 1 में पार्ट ए अनिवार्य होता है, जबकि पार्ट बी लैंग्वेज का होता है, जिसमें से उम्मीदवार कोई एक चुन सकता है। साथ ही पेपर 2 का पार्ट ए भी अनिवार्य होता है। इसमें आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और एग्रीकल्चर के विषय से सवाल होते हैं। उम्मीदवार को केवल अपने चयनित विषय का सवाल करना होगा। यूपी जेईई बी.एड 2021 के बारे में अधिक अपडेट के लिए उम्मीदवार lkouniv.ac.in पर‌ चेक कर सकते हैं।
इससे पहले यूपी जेईई बी.एड 2021 परीक्षा 19 मई 2021 को आयोजित होने वाली थी। उम्मीदवार यूपी जेईई बी.एड 2021 परीक्षा की तारीख के बारे में अधिक अपडेट के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

You may have missed