मेरठ न्यूज: पूर्ण लॉकडाउन में भी सडकों पर दौड़ रहे वाहन

Meerut News: Vehicles running on the roads even in complete lockdown
Share News

संवाददाता रेनू

मेरठ: जिले में सरकार के आदेशानुसार पूर्ण लॉक डाउन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक नगर, व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस ने पूर्ण योगदान दिया। सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भी आज हापुड़ अड्डा थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुछ लोग चौपहिया वाहन, ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन, चालको ने सड़को पर वाहन दौड़ा रखें है। बहुत लोग बिना किसी कारण के सड़को पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। सरकार का सख्त आदेश है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे। दुसरी और कोविड -19 की वजह से दुकानें बिल्कुल बंद पडीं है। मेरठ जिले में व्यापारियों का और जनता का प्रशासन को सहयोग मिल रहा है।

Meerut News: Vehicles running on the roads even in complete lockdown

साथ ही दूसरी तरफ बेगमपुल थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत भी सडकों पर वाहनों की आवजाही देखीं गई। जनता कोरोना जैसी महामारी को खेल समझ रही है। इस महामारी ने कितने परिवारों को उजाड़ चुकी है। लेकिन जनता में जरा सा भी भय नही दिखाई दे रहा।कोविड 19 के विरुद्ध करवाई करते हुए प्रशासन के भी कुछ लोग इस बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। लेकिन फिर भी यह लोग जनता की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रहे हैं। दुसरी तरफ
जनता ने सभी नियमों की धज्जियां उड़ाई हुई है। जनता को किसी भी तरह की कोई परवाह नहीं ना अपनी न ही अपने परिवार की।जिले का प्रशासन पब्लिक व व्यापारियों की सुरक्षा हेतु युद्ध स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं।

You may have missed