Etawah News: बरसात से पूर्व सभी नाले हो जाएंगे साफ – फुरकान अहमद

FB_IMG_1622291091547
Share News

संवाददाता गुलशन कुमार
इटावा: नगर पालिका परिषद इटावा की चैयरमैन नौशाबा फुरकान के निर्देशन में बरसात से पूर्व शहर के विभिन मोहल्लों के नालों की सफाई हेतु अभियान चलाया जा रहा है ताकि बरसात में नाले साफ सुथरे रहें और मोहल्लों में पानी न भरे।

Etawah News: All drains will be cleared before rainy day - Furkan Ahmed

नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को चैयरमैन प्रतिनिधि पूर्व चैयरमैन फुरकान अहमद की देखरेख में नालों की सफाई हेतु अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने दैनिक जागरण कार्यालय के पीछे नाले से सफाई अभियान शुरू किया और स्वरूप नगर, मेवाती टोला होते हुए अरविन्द पुल तक नाले की सफाई की गई। सफाई के बाद नाले पूर्ण रूप से साफ हो गए।

चैयरमैन प्रतिनिधि पूर्व चैयरमैन फुरकान अहमद ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा पूरे शहर में नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। नालों की सफाई के लिए टीमें बनाई गई हैं।

You may have missed