Etawah News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर लगाया

FB_IMG_1622280887712
Share News

संवाददाता महेश कुमार
इटावा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से इटावा में रक्तदान शिविर लगाया, जिसमे सदर विधायक सरिता भदौरिया ने शिरकत की, शिविर के आयोजन करने पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस संकट की घड़ी में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जो योगदान दिया है वो सराहनीय है। उन्होंने कहा इस संकट की घड़ी में जहां लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं वहां भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से अनेकों कार्य कर रहे हैं।

Etawah News: Bharatiya Janata Party Yuva Morcha Organizes Blood Donation Camp

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भाजपा 30 मई को सेवा दिवस मनाएगी। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता 300 गांवों में 30000 लोगों से संपर्क साधेंगे। भाजपा कार्यकर्ता नगर में वार्ड तक व गांव तथा बस्ती तक पहुंचेंगे। इस दौरान वो कोविड-19 के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराएंगे। सैनिटाइजर और मास्क वितरित करेंगे। युवा व किसान मोर्चा रक्तदान शिविर लगाएंगे। इटावा जिला में 100 यूनिट रक्तदान किया जाएगा। महिला मोर्चा सेनेटरी नैपकिन का वितरण करेगा। इस अवसर पर जिले के भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ शिविर में उपस्थित रहे।

You may have missed