Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सीएसपी संचालक से लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 28 May 2021
Bihar News: robbery accused arrested from CSP operator
Share News
       

मंटू राय संवाददाता

अररिया : हर कोई यास तूफान के कहर से परेशान है, खराब मौसम के कारण अपने अपने घरों में है, अपने अपने परिवार के साथ है। लेकिन इसी खराब मौसम में अररिया पुलिस लगातार अपने ड्यूटी पर तैनात है, आराम किये बिना लगातार अपने काम पर हैं। इसी खराब मौसम के बीच अररिया जिले के बौंसी एवं थाना ने I सीएसपी संचालक लूट कांड का खुलासा कर लिया है।

सीएसपी संचालक से लूटकांड का आखिरी आरोपी गिरफ्तार थानाध्यक्ष श्याम नंदन यादव के नेतृत्व में बौसीं थानाक्षेत्र के सीएसपी लूट कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बौसी थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि 7 मई को शंकर कुमार साह अपने घर से पैसा, ATM कार्ड व अन्य कागजात के साथ अपने सीएसपी सेंटर पर जा रहा था। इसी दौरान छतियौना में अवस्थित पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा 1.50 लाख रुपये, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागजात को लूट लिया गया था। थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव के नेतृत्व में इस मामले में दो अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, जिनमें राहुल पासवान और अवसर आलम सम्मिलित थे।

इनके पास से 5000 रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागजात बरामद किए गए थे।फिर इनकी स्वीकारोक्ति बयान व निशानदेही के आधार पर रानीगंज थानाक्षेत्र के साकिन बैरक से जसप्रीत पासवान उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मोबाइल और घटना में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इस तरह से घटना में सम्मिलित तीनों अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि इस अभियान में बौसी थानाध्यक्ष श्याम नंदन यादव के नेतृत्व में एएसआई भरत यादव व एएसआई लखन राय व अन्य पुलिसकर्मी सम्मिलित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News: बन्धन बैंक कर्मी से लूटकांड का हुआ खुलासा 
Next: Bihar News: वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.