मेरठ न्यूज: लॉकडाउन में दौड़ते वाहनों की चेकिंग की गई।

IMG-20210526-WA0086
Share News

संवाददाता: रेनू

सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान शुरू किया। मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार बेगमपुल थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम ने जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चला रखा है। थाना पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है। उनका चालान काटा गया। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ कहा कि जो व्यक्ति मास्क लगा कर नही निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष कानून करवाई की जायेगी। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी आज बेगमपुल क्षेत्र के अंतर्गत कुछ लोग चौपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, चालक सड़क पर घूमते नजर आए। बहुत लोग बिना किसी कारण के सड़को पर घूम रहे है।
मेरठ जिले में व्यापारियों का और जनता का प्रशासन को सहयोग मिल रहा है। बेगमपुल पर सभी दुकानें पूण रूप से बंद है।जिले का प्रशासन पब्लिक व व्यापारियों की सुरक्षा हेतु युद्ध स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं। लालकुर्ती चौराहे पर भी पब्लिक का जमाववाड़ा लगा हुआ था।

You may have missed