Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: तहसील के कुशवाह समाज के नवनिर्वाचित प्रधानों का सीतापुर गावँ में हुआ जोरदार स्वागत

जनवाद टाइम्स 26 May 2021
IMG_20210526_190113
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: बाह तहसील के बाह, जैतपुर और पिनाहट तीनों ब्लॉक से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुने गए प्रधानों का बाह के सीतापुर गावँ में बुधवार को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।स्वागत के बाद नवनिर्वाचित हुए प्रधानों ने ग्राम पंचायत के विकास को लेकर भी आपस में चर्चा की।प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शासन के आदेश के बाद मंगलवार और बुधवार को वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण करायी गयी।

IMG 20210526 190113

शपथ ग्रहण के बाद तहसील के तीनों ब्लॉक के कुशवाह समाज के समस्त नवनिर्वाचित प्रधानों का दोदापुरा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान नवल सिंह कुशवाह ने अपने गावँ सीतापुर में माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम के बाद समस्त प्रधानों ने ग्राम पंचायतों में विकास को लेकर चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों में पेयजल, पानी निकासी,सड़क और खरंजा, पेंशन और आवास आदि समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।स्वागत कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गजोरा के प्रधान आशाराम कुशवाह, एमनपुरा के प्रधान पति विनोद कुशवाह ,कान्हर पुरा जैतपुर के प्रधान विद्याराम कुशवाह,सन्नपुरा के प्रधान बलबीर सिंह कुशवाह, मनोना पिनाहट के प्रधान पति लाखन सिंह कुशवाह,गोपाल पुरा के प्रधान संतोष कुशवाह, चंद्रपुर के प्रधान सुनील कुशवाह, दोदापुरा के प्रधान नवल सिंह कुशवाह शामिल रहे।

IMG 20210526 190132

सन्नपुरा के प्रधान बलवीर सिंह ने सभी नवनिर्वाचित हुए समाज के प्रधानों से ग्राम पंचायत में सबका साथ सबका विकास योजना के तहत कार्य करने की गुजारिश की।वहीं दोदापुरा के प्रधान नवल सिंह ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों से ग्राम पंचायतों में बिना किसी भेदभाव के कार्य करने और जनता द्वारा दिये गए समर्थन पर खरा उतरने का आव्हान किया।उपस्थित रहे सभी प्रधानों और प्रतिनिधियों ने भी बिना किसी भेदभाव के पंचायत के विकास को लेकर सहमति दी।

Post navigation

Previous: Etawah News: आर्थिक तंगी के चलते पुरुष झूला फांसी के फंदे पर।
Next: बुद्ध पूर्णिमा पर विशेषांक: आसान नहीं होता है राज कुमार सिद्धार्थ का महात्मा गौतम बुद्ध हो जाना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.