Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: डीएम ने कोविड अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जनवाद टाइम्स 25 May 2021
IMG-20210525-WA0048
Share News
       

संवाददाता पंकजकुमार

अंबेडकरनगर जिले मे जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट एवं कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए स्थापित बेड तथा अन्य तैयारियों का जायजा लिया।संचालित कोविड-19 कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से मोबाइल के माध्यम से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। जिलाधिकारी ने मरीज शेरबहादुर के परिजन से मोबाइल के माध्यम से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य व वहां की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मरीज का स्वास्थ्य ठीक है ।सभी व्यवस्था अच्छी है। खाना, पीने का पानी समय से मिलता रहता है ।चेकअप भी समय समय पर होता है।

Ambedkernager News: DM reviewed the arrangements at Kovid Hospital.

जिलाधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए 100 बेड (जिसमें से आई.सी.यू वार्ड में 50बेड तथा पीडिया वार्ड में 50 बेड) तैयार की गई है का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बी.एस.एल.-2 लैब, वैक्सीनेशन रूम का जायजा लिया गया। वैक्सीनेशन रूम में चिकित्सक द्वारा बताया गया कि आज कुल 30 लोगों का टीका लगाया गया। जिलाधिकारी ने प्राचार्य को निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन में और तेजी लाएं। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉक्टर संदीप कौशिक, डॉ राजेश गौतम तथा अन्य डॉक्टर की टीम मौके पर उपस्थित रहे ।उसके पश्चात जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंच कर ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु स्थल एवं कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए स्थापित बेड तथा अन्य तैयारियों का जायजा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर के अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि इसके लिए 30 बैड तैयार किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी बेडो का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल की साफ सफाई तत्काल कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में हो रहे वैक्सीनेशन रूम का भी जायजा लिया गया वैक्सीनेशन रूम में उपस्थित चिकित्सक द्वारा अवगत कराया गया कि आज प्रथम डोज का टीका 10 लोगो को लगाया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन में और तेजी लाएं। निरीक्षण के दौरान मौके पर अधीक्षक डॉक्टर जावेद आलम तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार, इंजीनियर मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: कोटेदार द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार वितरित किया जा रहा नि:शुल्क राशन।
Next: Etawah News: किसान संगठनों द्वारा पूरे देश मे 26 मई को काला दिवस मनाने के आह्वाहन के बाद जिला प्रशासन हुआ अलर्ट 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.