Mathura News: कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर शुरू हुआ ठगी का नया खेल, आप भी रहें सतर्क?

FB_IMG_1621944217181
Share News

जनवाद ब्यूरो

कोरोना कहर के बीच अब ठगों ने कोविड वैक्सीन को ठगी का नया हथियार बनाया है। कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर आम जनता को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया जा रहा है । साइबर ठगो द्वारा आम जनता को जल्दी रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर वैक्सीन खत्म होने का झांसा देते हुए ओटीपी नंबर मांगा था। साइबर ठगो द्वारा आम जनता को कॉल कर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया जाता है । और कहा- भारत में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसी के संबंध में आपको कॉल किया गया है।

रजिस्ट्रेशन फीस के 500 रुपए भरे जाने हैं। बाकी रुपए वैक्सीन लगाने के दौरान लिए जाएंगे। वैक्सीन घर पर लगवाना है या सेण्टर पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। आपको उसे शेयर करना है। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

ऐसे फोन अटेंड न करें
साइबर सेल मथुरा , कोरोना वैक्सीन के लिए आए फोन कॉल को अटेंड न करें। रजिस्ट्रेशन के नाम पर आप का आधार नंबर मांगा जाएगा। फिर कहेंगे कि आप के मोबाइल पर OTP आएगा, वो बताओ, रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और वैक्सीन जल्द मिल जाएगी। OTP बताते ही ठग एकाउंट को हैक कर लेगा।

इस तरह से फंसाते हैं जाल में
साइबर ठग किसी भी तरह ओटीपी नंबर हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए एटीएम कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने, खाता सीज होने, ऑन ऑन लाइन पेमेंट एप बंद होने और खाते में रुपए ट्रांसफर करने के नाम पर लिंक को क्लिक करने तक का झांसा देते हैं। इसलिए किसी को भी एटीएम नंबर, खाता नंबर, पिन (पासवर्ड) और ओटीपी नंबर शेयर नहीं करना चाहिए।

स्रोत साइबर सेल मथुरा

You may have missed