Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अंशुल यादव के नाम पर लगाई मुहर
  • Breaking News

Etawah News: सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अंशुल यादव के नाम पर लगाई मुहर

जनवाद टाइम्स 25 May 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20210525_172627

जनवाद ब्यूरो
इटावा: पांच साल के कार्यकाल में अंशुल यादव ने युवा टीम और अधिक मजबूत की जिससे 2021 में पंचायत चुनाव में सारी अड़चने दूर करके अपने चाचा प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव से आशीर्वाद प्राप्त करके संयुक्त रणनीति से दो तिहाई सदस्य जिताकर अपना परचम लहरा दिया। वही आज सपा ने उनके नाम पर पक्की मुहर लगते हुए दूसरी बार उनकी ताजपोशी होगी।

अंशुल यादव ने 2005 में सपा युवा प्रभारी के रूप में जनपद में सपा युवा वर्ग की कमान संभाली थी। अपने मिलनसारिता के चलते जल्द ही उन्होंने अपनी टीम बना ली और इसके बाद समूचे जनपद में जुझारू युवाओं की टीम पार्टी के लिए तैयार कर दी। अभी तक जितने धरना-प्रदर्शन हुए उनमें उनके निर्देशन में युवाओं ने तहसील से लेकर जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। बीते 2015 के पंचायत चुनाव में अंशुल यादव जिला पंचायत सदस्य बने लेकिन सदस्यों का पूर्ण बहुमत नहीं मिला था तब उन्होंने से दल से बागी के रूप में जीते सदस्यों को अपने पाले में करके इस पद को सुशोभित किया।

33 साल से सपा का कब्जा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का कब्जा बीते 33 साल से बरकरार चला आ रहा है। 1988 में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव अध्यक्ष बने इसके बाद अभी तक सपा का ही कब्जा चला आ रहा है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव राज्यसभा सदस्य बने तो सपा ने पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य को इस पद पर आसीन कराया वे फिर से सांसद चुने गए तो वर्तमान में प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव अध्यक्ष बने लेकिन वे जल्द ही जसवंतनगर से विधायक हो गए तो स्वर्गीय विधायक महेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया तथा अंशुल की माताश्री प्रेमलता यादव को दो बार अध्यक्ष बनने का गौरव मिला। बीते 2016 से अंशुल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए और 2021 में फिर से सपा ने अंशुल यादव के नाम पर पक्की मुहर लगा दी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ ने सरकार के सौतेले व्यवहार पर किया विरोध प्रदर्शन
Next: Mathura News: कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर शुरू हुआ ठगी का नया खेल, आप भी रहें सतर्क?

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d