Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज़: रिश्वत मांगने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल 

जनवाद टाइम्स 24 May 2021
IMG-20210524-WA0000
Share News
       

जनवाद ब्यूरो

आगरा। आगरा छावनी के ठेके के सफाई कर्मचारियों से नौकरी करने के बाद भी रिश्वत मांगने का मामला जोर-शोर से सोशल मीडिया पर चल रहा है ।आगरा छावनी के अंतर्गत विगत दिनों कीर्तन की मांग को लेकर के ठेके के कर्मचारियों के द्वारा काम बंद हड़ताल की गई थी जिसमें कर्मचारी और ठेकेदार के बीच में टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा छावनी परिषद के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद में इस पूरे मामले में समझौता कराया गया था और किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाने और हटाए गए कर्मचारियों को नौकरी पर लगाने का भरोसा कर्मचारियों को दिया गया था ।
उस समय कर्मचारियों के द्वारा आगरा छावनी के कर्मचारी मनीष नैयर पर नौकरी के नाम पर पैसे लेने और नहीं देने पर नौकरी से हटाने के आरोप लगाए गए थे, एक बार फिर यह मामला यह कहते हुए तूल पकड़ा जा रहा है के समझौता कराने वाले वाल्मीकि समाज के एक नेता के द्वारा कर्मचारियों से ₹3000 प्रति महीना रिश्वत के मांगे जा रहे हैं और नहीं देने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है कर्मचारियों का आरोप है कि उपरोक्त नेता के द्वारा दी जाने वाली धमकी का ऑडियो उनके पास मौजूद है ।पीड़ित कर्मचारियों का कहना यह है कि छावनी परिषद के ऊपर कर्मचारी से सांठगांठ कर ठेकेदार और उपरोक्त नेता कर्मचारियों से लगातार ₹3000 महीने दारी बांधने का दबाव डाल रहे हैं नहीं देने पर लोगों को नौकरी से हटाने की धमकी दे रहे हैं उपरोक्त नेता और छावनी परिषद के कर्मचारी के द्वारा साठगांठ करके एक दर्जन कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के नोटिस भी पिछले दिनों दिए गए थे मगर कर्मचारियों द्वारा पैसे देने की हामी भरने और लिखित में माफी मांगने पर उन्हें उन्हें नौकरी पर रख लिया गया है।
इस पूरे मामले का जिक्र कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद के द्वारा अपने कर्मचारी पर अंकुश लगाने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने सहित कई मामलों पर कोई गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों के साथ होने वाले उत्पीड़न लगातार बढ़ते जा रहे हैं दबी जुबान में कर्मचारियों का कहना यह है की छावनी परिषद का कर्मचारी मनीष नैयर और ठेकेदार एक वाल्मीकि समाज के नेता से मिलकर कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं नव तो उन्हें पूरा वेतन मिल रहा है ना ही राज्य की और राष्ट्रीय अवकाश दिया जा रहा है कर्मचारियों को मिलने वाले भविष्य निधि को भी समय पर जमा नहीं किया जा रहा है यदि कर्मचारियों के द्वारा अपनी इन समस्याओं के बारे में ठेकेदार के गुर्गे और कर्मचारियों से जानकारी की जाती है तो उन्हीं कर्मचारियों को छावनी परिषद का यह कर्मचारी ठेकेदार से कह कर के काम से निकाल देता है इस भयंकर कोरोना काल में आगरा छावनी के सफाई कर्मचारियों के इस उत्पीड़न से जाग कर्मचारी भाई भी थे वही छावनी परिषद के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज़: नालियों की सफाई कर सड़क पर डाला मलबा।
Next: Agra News: बाह विधायक पक्षालिका सिंह ने लिया राशन वितरण केंद्र का जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News: चकसिकंदर में छात्रों की गूंज अभियान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.