Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: विद्युत विभाग के गैर जिम्मेदार रवैए के कारण किसान के बाड़े में दौड़ा करंट तीन पशुओं की मौत

जनवाद टाइम्स 21 May 2021
IMG-20210521-WA0030
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट : मनसुख पुरा थाना क्षेत्र के टोडा गांव निवासी देवदत्त पुत्र पूजा राम के घर के पास पशुओं का बाड़ा बना हुआ है। बाड़े के पास से गुजरी विद्युत हाईटेंशन लाइन का विद्युत पोल खड़ा है। बुधवार की रात हुई बारिश के कारण चारों तरफ नमी फैल गई थी। विद्युत पोल में दौड़ रहे विद्युत करंट से गीली जमीन में करंट दौड़ गया। जमीन में दौड़े भीषण करंट से बाड़े में बंधे पशुओं को करंट लग गया जिससे किसान के तीन पशु झुलस गए और उनकी मौत हो गई।

IMG 20210521 WA0027 IMG 20210521 WA0029

 करंट से झुलसी भैंसे

पशुओं की मौत को लेकर किसान के परिवार के लोग सहित ग्रामीण एकत्रित हो गए तत्काल बिजली घर पर फोन करके लाइन को कटवाया और मामले की जानकारी दी। पीड़ित किसान के परिवार ने विद्युत विभाग के एस डी ओ और जे ई पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी 4 सितंबर 2019 में हादसा हुआ था जिस पर उन्होंने विद्युत विभाग के सेहा फीडर के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर भविष्य में भी हादसा होने की संभावना से खम्भे को वहाँ से थोड़ी दूर हटाने को कहा था लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की जिसके कारण आज फिर से बड़ा हादसा हो गया और उसके तीन कीमती पशुओं की मौत हो गयी।

IMG 20210521 WA0030

पीड़ित किसान का परिवार पशुओं की मौत से दुखी है।दुधारू पशुओं से उसके परिवार का भरण पोषण चल रहा था। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।पीड़ित ने विद्युत विभाग के लापरवाह एस डी ओ और जे ई पर कार्यवाही करने की माँग की है।साथ ही हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की माँग की है।

Post navigation

Previous: Agra News: तेज रफ्तार आ रही कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा महिलाओं सहित तीन हुए घायल
Next: Agra News: शुक्रवार को बाह वैक्सीन केंद्र पर एक सौ उन्तीस लोगों ने लगवायी वैक्सीन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.