Agra News: शुक्रवार को बाह वैक्सीन केंद्र पर एक सौ उन्तीस लोगों ने लगवायी वैक्सीन

IMG_20210518_161307
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे कोरोना के टीकाकरण में शुक्रवार को कम ही लोग टीका लगवाने आये।हालांकि जितने भी लोग टीकाकरण कराने के लिए केंद्र पर आए उनमें अधिकांश युवा ही थे। टीका लगवाने वालों का पहले कोरोना टेस्ट किया गया। शुक्रवार को 180 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 180 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210518 161307 scaled

शुक्रवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 109 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 11 लोगों ने पहली डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 9 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।शुक्रवार को बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों से आये लोगों का टीकाकरण कराने के लिए तांता लगा रहा।

You may have missed