Agra News: तेज रफ्तार आ रही कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा महिलाओं सहित तीन हुए घायल

IMG-20210521-WA0037
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: बाह आगरा स्टेट हाइवे पर थाना बसई अरेला क्षेत्र अंतर्गत स्याहीपुरा गावँ के पास राधिका ढाबा पर आगरा से आ रही फलों से भरी हुई तेज रफ्तार कैन्टर ने फतेहाबाद से बाह की ओर जा रहे तीन बाइक सवारों में पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर से तीनों बाइक सवार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाए व एक पुरुष शामिल हैं। टक्कर के बाद कैंटर बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे को देखते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

Agra News: तेज रफ्तार आ रही कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा महिलाओं सहित तीन हुए घायल

IMG 20210521 WA0043 1

एकत्रित हुए ग्रामीणों ने तत्काल फोन पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र ब्रह्मलाल उम्र करीब 30 वर्ष अपनी पत्नी रजनी उम्र 28 वर्ष व गुड्डी देवी पत्नी महेंद्र सिंह उम्र करीब 45 वर्ष के साथ फतेहाबाद से दवा लेकर वापस जरार लौट रहा था तभी स्याहीपुरा पर मोदी ब्रिक फील्ड के सामने राधिका ढाबा के समीप आगरा की ओर से आ रही फलों से भरी कैंटर UP80 ET 7742 ने पीछे से बाइक सवारों में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित कैंटर बीच सड़क पर पलट गई।

IMG 20210521 WA0037

घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए।वहाँ से गुजर रहे अशोक वर्मा ने पुलिस को घटना की सूचना दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज जारी था।वहीं पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर कार्यवाही शरू कर दी थी।

You may have missed