Etawah News: भोगनीपुर नहर से निकले बम्बे में से सफाई के दौरान निकली सिल्ट, रोजाना देती हादसों को दावत, कई लोग हो चुके हैं चोटिल

IMG-20210521-WA0024
Share News

आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर बलरई रोड पर राजपुर नहर पुल समीप एक मारुति वैन को किसी अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। विवरण के अनुसार औरैया जनपद के अछल्दा क्षेत्र के वैलीपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र शिवबीर अपनी मारुति वैन यूपी 75 वी 5504 से यहां अपनी रिश्तेदारी नगला तौर में जा रहे थे।

Etawah News: Silt released during cleaning out of Bombay out of Bhognipur Canal, feasting on daily accidents, many people have been injured

वैन दोपहर करीब 12 बजे राजपुर पुल समीप हल्की मोड़ से जैसे ही गुजरी कि सामने की ओर से तेज गति अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मारुति वैन में लगा बीच का गेट और सामने का शीशा बुरी तरह टूट गया और वैन पलटते पलटते बच गई। वैन में सवार दो महिलाओं समेत पांचों लोग घायल हो गए। आगे बैठे वैन चालक पुत्र व पिता दोनों लोगों को ज्यादा चोट बताई गई हैं। दुर्घटना का कारण सड़क के दोनों ओर पड़ी बंबे की सिल्ट बताई जा रही है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। दुर्घटना की सूचना थाना बलरई पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

You may have missed