संवाददाता: रेनू
मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार क्षेत्र अवैध रूप से छुरी रखने वाले व उनका व्यापार करने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान को सफल बनाते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा योगीपुरम चौकी के सामने से अभियुक्त सुफियान पुत्र नदीम निवासी राधना वाली गली टयूबवैल के पास मौहल्ला लिसाड़ी गेट थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा अभियुकत के कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया। वही दूसरी तरफ थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा योगीपुरम चौकी के सामने से अभियुक्त फाजिल पुत्र कामिल निवासी राधना वाली गली ट्यूवैल के पास मौहल्ला लिसाडीगेट थाना लिसाडीगेट मेरठ, को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया। थाना कंकरखेड़ा पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्र में जाकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी घटना को अंजाम ना दे सके।