Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया

जनवाद टाइम्स 19 May 2021
IMG-20210519-WA0055
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर के बलरई रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है। विवरण के अनुसार जितेंद्र कुमार उर्फ बल्लू पुत्र लज्जाराम कुशवाहा उम्र करीब 30 वर्ष अपने घर राजपुर से बलरई की ओर अपनी बाइक सुपर स्प्लेंडर यूपी 75 एई 6749 से जा रहा था।

बंबे के किनारे रोड पर कुछ दूर चला ही था कि तभी अचानक सामने से आ रहे तेज गति अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया उसे काफी चोट बताई गई हैं। घटना के पीछे सड़क पर नहर विभाग द्वारा निकाल कर डाली गई सिल्ट बताई जा रही है जिस पर आए दिन वाहन फिसलते और टकराते रहते हैं। सिल्ट भी काफी जगह सड़क पर कब्जा जमाए हुए है तमाम शिकायतों के बावजूद भोगनीपुर गंग नहर के अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी है। छह महीने पहले हुई बंबे की सफाई के बाद से सिल्ट यूं ही सड़क किनारे कई किलोमीटर तक पड़ी हुई है इस कारण सैकड़ों लोग अब तक चोटिल हो चुके हैं।

क्षेत्रीय जनता द्वारा कई बार तहसील दिवस में इसकी शिकायत की गई। पूर्व में तैनात रहीं उपजिलाधिकारी ने कई बार विभागीय अधिकारियों से कहा लेकिन विभाग के लोग तो अपने में मस्त हैं। दुर्घटना की सूचना पर पहुँचे बलरई थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने घायल युवक को उपचार के लिए कांस्टेबल तरुण, राहुल कुमार की सहायता से जिला अस्पताल भेज दिया जहां उपचार जारी है।

Post navigation

Previous: Etawah News: हादसों को दावत देती बलरई रोड माइनर की सिल्ट।
Next: Agra News: बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.