Agra News: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

IMG-20210519-WA0009
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा बाह के जाटव टूला मोहल्ले में एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर घर में रखा सामान,नकदी आदि चोरी कर ले गए। गृहस्वामी के लौटने पर चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने थाना बाह में चोरी का मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह के जाटव टूला निवासी विजय सिंह अपनी पत्नी मीना और बच्चों के साथ ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए भदरौली गए हुए थे।

IMG 20210519 WA0009

सोमवार की रात को चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर ताले चटका कर दो बेटियों की शादी के लिए रखा हुआ दहेज का सामान,नकदी चोरी कर लिया। शादी से लौटने के बाद गृहस्वामी के घर की हालत देखकर होश उड़ गए।गृहस्वामी ने थाना बाह में घटना की तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी रचना की शादी तय कर दी है और छोटी बेटी मनीषा के लिए बुधवार को लड़का देखने जाने का प्रोग्राम बनाया था। दोनों बेटियों की वह एक साथ शादी करने की प्रयास कर रहे हैं। सोमवार की रात चोरों ने उनके दरवाजे और अलमारी बक्से आदि के ताले तोड़कर बेटियों की शादी के लिए एकत्रित किया गया सामान करधनी, पायजेब, मंगलसूत्र, अंगूठी,कुंडल और दस हजार चोरी कर लिए।

IMG 20210519 WA0010

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान

चोरी की जानकारी मंगलवार को शादी से घर लौटने के बाद हुई उसके बाद उन्होंने थाना बाह में चोरी की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित परिवार को चोरी के बाद नहीं समझ आ रहा कि अब उनकी बेटियों की शादी कैसे होगी।

Trending News