Agra News: विद्युत विभाग की लापरवाही से पेड़ के नीचे बैठा युवक झुलसा

IMG-20210519-WA0019
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नरहौली गांव में बुधवार सुबह खेत पर लगे नीम के पेड़ के नीचे बैठा युवक फ़रेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी नरहौली विद्युत लाइन मैं दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी बाह में आए जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

IMG 20210519 WA0021

प्राप्त प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़रेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह गांव के बाहर रास्ता किनारे लगे नीम के पेड़ के नीचे मौसम खराब होने पर बैठ गया।उसी के पास खेत में एक विद्युत पोल गढ़ा हुआ है जिसका सपोर्ट वायर खेत के चारों और लगी तारबंदी से छू रहा था और तारबंदी नीम के पेड़ से सटी हुई है। सुबह रिमझिम होती बारिश में उक्त युवक उसी नीम के पेड़ के नीचे बैठ गया जिससे बिजली के खम्भे का सपोर्ट वायर से खेत की तारबंदी से छू रहा था। मौसम खराब होने के चलते पेड़ में करंट उतर आया और उसके नीचे बैठा फ़रेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लेकर परिजन बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

Agra News: विद्युत तार डालते समय वृद्धा पैर फिसलने से हुई घायल

 

बाह: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पार्वती पुरा में बुधवार दोपहर घर की लाइन सही कर रही वृद्धा छोटी देवी पत्नी कालीचरण उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी पार्वती पुरा पैर फिसलने से नीचे गिरकर घायल हो गई।

IMG 20210519 WA0019

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी देवी बुधवार दोपहर घर की लाइट ना आने पर पशुओं की नाँद पर खड़े होकर डंडे से विद्युत तार को जोड़ रही थी तभी अचानक से नाँद से पैर फिसलने पर वह सर के बल नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी था।

Trending News