Bihar News: इनरवा में बेरोकटोक नेपाल से आना-जाना बदस्तूर जारी, बंदी का कोई असर नहीं

Bihar News: Inflows from Nepal continue unabated in Inwa, no effect of detention
Share News

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया कोरोना संक्रमण को लेकर भारत नेपाल बॉर्डर कंप्लीट रूप से सील है। लेकिन सीमावर्ती इनरवा बाजार में इसका उल्टा ही नजारा है ।कहने के तो इनरवा चेक पोस्ट पर रास्ता को बंद कर दिया गया है। लेकिन इनरवा बाजार में नेपाल के देशावता के सामने से घुसने वाले गलियों के रास्ते नेपाल से बेरोकटोक लोगों का आना बदस्तूर जारी है। ना ही एसएसबी इन लोगों को रोक रही हैं और नहीं पुलिस की टीम। ऐसे में इनरवा में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के द्वारा जारी लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिख रहा है ।

चोर गली के नाम से मशहूर रास्ते से जैसे लोगों का हुजूम नेपाल से आ रहा है और इनरवा बाजार के दुकानों से अपनी खरीदारी कर फिर उसी रास्ते वापस लौट भी जा रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चोर गली में एसएसबी की ड्यूटी लगी रहती है लेकिन ड्यूटी गाहे-बगाहे किया जाता है। इसका खुल्लम-खुल्ला फायदा नेपाल के लोग उठाते हैं ।पैदल और बाइक से आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है ।यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि इनरवा बाजार में लॉकडाउन का कोई असर नहीं है। दुकानदार भी शटर गिरा कर अपना सामान बेच रहे हैं और फिर सटर उठा देते हैं ग्राहक आराम से निकल लिए होते हैं। हां इतना तो दुकानदार जरूर करते हैं जब प्रशासन की गाड़ी माइकिंग करती हुई गुजरती है तो अपना-अपना शटर गिरा देते हैं फिर प्रशासन की गाड़ी गई शटर ओपन। इनरवा बाजार में नेपाल के लोगों से बाजार गुलजार रह रहा है।

You may have missed