मेरठ न्यूज: 02 अभियुक्तगण को चोरी गये सामान के साथ गिरफ्तार किया।

Meerut News: 02 accused arrested with stolen goods.
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे चोरो/नकबजनो की गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के कुशल प्रयवेक्षण मे थाना क्षेत्र अंतर्गत पँजाबीपुरा स्थित गोदाम से हुई नकबजनी की घटना जिसके सम्बन्ध मे थाना टीपी नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 217/2021 धारा 457/380 पंजीकृत किया गया था। सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तो को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्यवाही की क्षेत्र की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –
समीर उर्फ बाबू पुत्र सदेवीनन्द निवासी 407/1 उत्तमनगर गुप्ता कालोनी थाना टीपीनगर मेरठ, अंकुश पुत्र राजकुमार निवासी 812 निकट शास्त्री की कोठी ब्रह्मपुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ।
बरामदगी का विवरण –
एक एंगल लम्बाई 18 फुट, चार प्रौब मशीन तेल नापने की मशीन लम्बाई साढे सात फुट व मोटाई डेढ इन्च लोहा।

Trending News