IPL 2021: कोरोना के प्रकोप से आईपीएल मैच हो सकते स्थिगित

images (1)
Share News

संवाददाता महेंद्र बाबू
आईपीएल 2021से कोविड-19 का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस खतरनाक वायरस ने कोलकाता नाइटराइडर्स के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स  के सदस्यों पर भी हमला बोला है.

केकेआर के 2 खिलाड़ी पॉजिटिव
कोलकाता नाइटराइडर्स  के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद केकेआर और आरसीबी के बीच सोमवार को होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया.

CSK के 3 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना
चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन , बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी  और एक बस क्लीनर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. इन संक्रमित सदस्यों को बायो बबल के बाहर 10 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा. फिर 2 नेगेटिव टेस्ट के बाद ही ये लोग टीम के साथ जुड़ पाएंगे.

दिल्ली स्टेडियम के स्टाफ को कोविड-19
डीडीसीए  के कहर से परेशान है. इनके 5 ग्राउंड स्टाफ संक्रमित हो चुके है. बीते रविवार के दिन ये सभी स्टाफ मैच ड्यूटी पर थे जब राजस्थान रॉयल्स  और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में जारी था.

फैंस ने की मांग- बंद करो आईपीएल
भारत में कोरोना के कहर के बीच इस खतरनाक वायरस की आंच आईपीएल 2021 पर भी पड़ गई. टूर्नामेंट में संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर क्रिकेट फैंस का गुस्सा आयोजकों पर फूटा है. लोगों ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन को खत्म करने की मांग उठाई है. ट्विटर पर लगातार ट्रेंड करने लगा

You may have missed