Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

IPL 2021: RCB ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला किया

जनवाद टाइम्स 30 April 2021
IMG-20210430-WA0025
Share News
       

महेंद्र बाबू

आईपीएल के 14वें सीजन का 26वां मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। विराट कोहली की अगुआई वाली बैंगलोर की टीम का मुकाबला पंजाब के लिए आसान नहीं होगा। पंजाब की टीम चार हार और 2 जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है और आरसीबी की टीम तीसरे नंबर पर है। आरसीबी ने अब तक पांच मैच जीते हैं।
बेंगलुरु ने पंजाब को अब तक तीन मैचों में हराया है। आरसीबी की टीम में कई खिलाड़ी फॉर्म में हैं। उधार पंजाब की टीम में बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी।

क्रिस गेल, केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, मोइजेज हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिकल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डैनियल सैम्स, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल।

कैसा रहा दोनों टीमों का अबतक का सफर
बैंगलोर ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया था और उस जीत के बाद अब उसके 10 अंक हो गए हैं। दूसरी तरफ, पंजाब का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और कप्तान केएल राहुल के बल्ले से भी रन नहीं निकल रहे हैं। मयंक अग्रवाल ने हाल के समय में कुछ रन बनाए हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाज विफल रहे हैं।

ऐसा रहा है पिछला रिकॉर्ड
आरसीबी और पंजाब के बीच 2008 से 2020 तक 26 मुकाबले हुए हैं। इसमें से पंजाब ने 14 में और बेंगलुरु ने 12 में जीत दर्ज की है। इस हिसाब से देखें तो दोनों टीमों में ज्यादा अंतर नहीं रहा है। हालांकि इस बार पिछले पांच मैचों में बेंगलुरु ने पंजाब को तीन मैचों में हराया है।

Post navigation

Previous: गंडक नदी में डूब कर तीन बच्चों की मौत
Next: मेरठ न्यूज: हत्या का सफल अनावरण अभियुक्तगण गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.