Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बाह सीएचसी में बनाया गया 30 बैडो का कोविड सेंटर मिलेगी राहत

जनवाद टाइम्स 28 April 2021
IMG-20210428-WA0020
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना कोरोना मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण से लोगों की मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। आगरा शहर के साथ साथ अब देहात में भी कोरोना महामारी अपने पैर पसारने लगी है। स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना जांच में लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।

IMG 20210428 WA0020

आगरा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित बाह तहसील क्षेत्र में कोरोना मरीजों को और तीमारदारों को परेशानी ना हो इसके लिए क्षेत्रीय विधायक बाह पक्षालिका सिंह भदावर द्वारा प्रयास किया गया जिसमें उन्होंने जिलाधिकारी आगरा प्रभु नारायण सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा आरसी पांडे सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों से विचार विमर्श कर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने को कहा था।इसके लिए विधायक ने अपनी निधि की धनराशि खर्च करने के लिए डीएम आगरा को पत्र लिखा था। जिलाधिकारी आगरा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश के बाद शंभू नाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में लेवल-2 का 30 बैड़ों का कोविड सेंटर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया गया है जिससे संक्रमित मरीजों को यही एडमिट किया जा सकेगा और दवाओं सहित ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। जिससे मरीजों को आगरा जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में तैनात रहेगी। कोरोना संक्रमित मरीजों की ज्यादा हालत खराब होने पर ही आगरा एसएन के लिए रेफर किया जाएगा। वैश्विक महामारी में समुचित इलाज समय पर लोगों को मिल सकेगा जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रयास किया गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना लोगों की कॉविड जांच की जा रही है। जहां रोजाना लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा होम आइसोलेट किया जा रहा है।

IMG 20210428 WA0046

इसी संदर्भ में सीएचसी केंद्र बाह प्रभारी डॉ0 जितेंद्र वर्मा ने बताया कोरोना को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी केंद्र पर लेवल 2 का 30 बड़ों का अस्पताल तैयार किया गया है। जहां कोरोना संक्रमित लोगों को दबा के साथ ऑक्सीजन भी उपलब्ध होगी और मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। जिसके लिए अस्पताल में तैयारी की गई है।

Post navigation

Previous: IPL 2021:बेहद रोमांचक मैच में बैंगलोर ने दिल्ली को एक रन से हराया
Next: Agra News: दो बाइकों में हुई भिड़ंत में दो युवकों की हुई मौत, महिला और बच्ची हुए घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.