Bihar News: माओवादी के नाम से लेबी मांगने वाला शख्स गिरफ्तार

IMG-20210426-WA0035
Share News

संवाददाता. मोहन सिंह

बेतिया बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के झरहरवा गांव के एक युवक नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवताहा गांव के एक जन वितरण प्रणाली के दुकानदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग मोबाइल पर कर रहा था। मामले में एसटीएफ ने बाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के झरहरवा गांव से उक्त युवक को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक बगहा किरण कुमार जाधव ने गिरफ्तारी होने की पुष्टि की है । उन्होंने बताया कि झरहरावा गांव के दिनेश राम के द्वारा नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवताहा निवासी जन वितरण दुकानदार पारस से 23 अप्रैल को फोन पर अपने को माओवादी बता कर पांच लाख रूपए की रंगदारी की मांग की गई थी ।
रंगदारी नहीं देने पर चंपापुर के पूर्व मुखिया मनोज सिंह की जैसे अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई थी । एसपी ने बताया कि उक्त युवक के द्वारा जन वितरण दुकानदार के मोबाइल पर बार-बार फोन कर राशि की मांग की जा रही । जिसके बाद जन वितरण दुकानदार के द्वारा नौरंगिया थाना में आवेदन दिया गया। आवेदन के आलोक में नौरंगिया थानाध्यक्ष विनय मिश्रा के नेतृत्व में एसटीएफ के द्वारा संयुक्त अभियान चलाई गई । जिसमें झरहरवा गांव के दिनेश राम को गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से पुलिस मामले में गहनता एवं सूक्ष्मतापूर्वक पूछताछ कर रही है । फोटो

You may have missed