संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।सहदेई प्रखंड के नयागंज28टोला मे सुलतानपुर नयागांव कब्रिस्तान के नजदीक एक25वर्षीय युवक को जानकर ट्रक चालक ने ट्रक से बेरहमी की तरह कुचल दिया।और ट्रक चालक क्ई लोगो को रौदने का धमकी देते हूए ट्रक लेकर फरार हो गया।अगर सड़क पर से लोग नही हटते तो क्ई लोग मौत का शिकार हो जाते।ट्रक का पीछा कर मोटरसाइकिल सवार ने तैयबपुर मे ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया।युवक को घायल अवस्था मे ही टेम्पो पर लाद कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महनार भेजा गया।ले जाने के दौरान रास्ते मे ही युवक दम तोड़ दिया।मृतक का नाम दीपक कुमार, पिता लालु राय,सुलतानपुर निवासी था।मृतक सिकन्दराबाद मे रहकर चालक का काम करता था।यह तीन भाई मे सबसे चालक का काम करता था।यह तीन भाई मे सबसे बड़ा था।

अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चे को छोड़ गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।उससे पहले ट्रक चालक ने दो युवक को सुलतानपुर मे ही धक्का मार कर भाग रहा था इसी दौरान ही 28टोला मे दिपक कुमार को जानबुझकर कुचल दिया।घायलो का नाम है सचिन कुमार, पिता अर्जुन राय उम्र17वर्ष।नीतीश कुमार, पिता इंद्रदेव राय उम्र16वर्ष जिनका इलाज अस्पताल मे चल रहा है।आरोपी चालक का नाम भोला राय पिता स्वर्गीय राजकुमार राय,ग्राम नयागांव बरियारपुर है।आक्रोसित ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रखकर हाजीपुर महनार पथ को जाम कर दिया।देसरी थाना मौके पर पहुंचे और आक्रोशितो ग्रामीणों को समझाते हूए आश्वासन दिया कि सरकार से मिलने वाली मुआवजा राशि शीघ्र ही दिया जाएगा।और दोषी चालक को कठिन सजा मिलेगी।सहदेई बुजुर्ग के पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल राय,कुछ समाजसेवी द्बारा समझाने पर जाम टुटा।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया।साथ ही देसरी थाना पुलिस ने अपनी बुद्धि का परिचय देते हूए आरोपी चालक को आक्रोसित भीड़ से बचाते हूए थाना लेकर भागे।