मेरठ न्यूज: कोविड 19 के चलते फाजलपुर, बन्नू मिया कालोनी में चलाया सेनेटाइजर अभियान।

IMG-20210425-WA0036
Share News

संवादाता: रेनू

मेरठ जिले में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार कोविड 19 के चलते मरीजों की संख्या में अधिकता आने के कारण सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो। और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दूरी बनाए रखे। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान शुरू किया। मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार थाना कंकरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम ने जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। ओर इसी के तहत तेज विहार, बन्नू मिया कालोनी, फाजलपुर में सेनेटाइजर अभियान चलाया गया। थाना पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है उनका चालान काटा गया। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ कहा कि जो व्यक्ति मास्क लगा कर नही निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष कानून करवाई की जायेगी। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा।

You may have missed