Agra News: वीकेंड लॉक डाउन का पालन कराने के लिए मुस्तैदी दिखा रही है पुलिस

IMG_20210424_122441
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा बाह में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद पुलिस भी एक्शन मोड़ में आ गयी है।कोविड गाइड लाइन का पालन न करने वालों पर बाह पुलिस कार्यवाही कर रही है।

IMG 20210424 122441 2

विदित हो कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार और रविवार का वीकेंड लॉक डाउन घोषित किया है जिसके पालन कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं जिसके बाद बाह पुलिस भी लॉक डाउन का सख्ती से पालन करा रही है और बेबजह घरों से बाहर निकलने वालों से जुर्माना बसूलने के साथ साथ घरों को वापस लौटा रही है ताकि संक्रमण की इस चैन को तोड़ा जा सके।

IMG 20210424 121210

शनिवार को थाना पुलिस द्वारा 39 लोगों के कोविड चालान काटते हुए पाँच हजार दो सौ रुपए जुर्माना वसूला साथ ही 19 ई चालान करते हुए जुर्माना लगाया।स्थानीय पुलिस द्वारा लोगों को काफी जागरुक किया जा रहा है बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं।

Trending News