Agra News: रोडवेज बसों के चालक और परिचालक बिना मास्क ढो रहे हैं सवारियां

IMG_20210424_190556
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: जहाँ एक ओर कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है वहीं लोगों की लापरवाही भी कम नहीं होती नजर आ रही है।सरकार के कर्मचारी भी सरकार के निर्देशों का पूर्णतः पालन नहीं कर रहे हैं तो आम जन मानस से नियमों के पालन की उम्मीद करना बेमानी होगा।

IMG 20210424 190556

शनिवार को बाह के भदावर बस स्टैंड पर रोडवेज बस के चालक और परिचालक बिना मास्क ड्यूटी करते नजर आए।इनकी ये लापरवाही आम लोगों के लिए भारी पड़ सकती है।बता दें कि इस समय कोरोना के संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और इसके बचाव के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है

IMG 20210424 190556

बिना मास्क बस ड्राइवर कैमरे को देखकर चेहरा छिपाता हुआ

लेकिन सरकार के आदेशों को सरकार के अपने ही कर्मचारी ही पालन नहीं करते नजर आ रहे हैं।कस्बा बाह में ये नजारे आमतौर पर देखे जा सकते हैं शनिवार के लॉक डाउन के दौरान बाह के भदावर बस डिपो पर चालक परिचालक बिना मास्क लगाए ड्यूटी करते नजर आए।

IMG 20210424 190617

बिना मास्क सवारियों के टिकट बनाता कंडक्टर

इससे पहले भी शुक्रवार को बाह के डाकखाना में डाककर्मी बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के ड्यूटी करते नजर आए थे।कहीं न कहीं सरकार के इन कर्मचारियों की लापरवाही आम लोगों के लिए समस्याएं खड़ी कर सकती है।

Trending News