Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: कोविड महामारी के दौरान अस्पताल कर्मचारियो द्वारा अवैध तरीके से धन अर्जित करने के लिए जीवनदायी इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी का भंडाफोड़।

जनवाद टाइम्स 24 April 2021
PicsArt_04-24-05.58.32
Share News
       

संवाददाता: रेनू

जनपद मेरठ में विगत कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि जनपद के कई मेडिकल कालेज/प्राइवेट चिकित्सालयो द्वारा कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत करके मरीजों के नाम के आए रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक करके बेच जा रहा है । इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा सर्विलांस सैल की टीम एवं थाना देहली गेट व थाना जानी पुलिस टीम का गठन करके पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में इनके विरूद्ध अभियान चलाया गया । पिछले सात दिनो से सुभारती कालेज से रमेडेसिविर इंजेक्शन खरीदने की बात पुलिस एवं अस्पताल कर्मचारियो की बात चल रही थी, जिसमें पुलिस कर्मचारियों द्वारा आबिद नाम के व्यक्ति से 32000/- रूपये में सौदेबाजी हो रही थी जो 25000/- रूपये पर तय हो गयी थी ।

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा समय करीब 9:50 बजे रात्रि सुभारती हॉस्पिटल पहुंचे तो सुभारती मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड/नर्सिग कर्मचारी द्वारा सुभारती कालेज के मुख्य गेट पर इंजेक्शन देने के लिए बुलाया गया । जिन्होने 25000/- रूपये नगद लेकर एक रेमडेसिविर इंजेक्शन प्राइवेट कपड़ो में तैनात पुलिस कर्मचारियो को बेच दिया । जब और इंजेक्शन की मांग की गयी तो उपरोक्त कर्मचारियो द्वारा तीन इंजेक्शन अगले दिन देने का विश्वास दिलाया गया । इस सौदेबाजी के दौरान सुभारती मेडिकल कालेज के उक्त कर्मचारियो को कुछ शक हुआ तो वे वहां से भागकर आईसीयू में जाकर छिप गये, किन्तु पुलिस टीम द्वारा उनको वहां से पकड़ लिया गया । इस बीच वहां मौजूद सुभारती कालेज के गार्ड व बाउंसरो द्वारा पुलिस को घेरने की कोशिश की और गेट बंद कर दिया गया, किन्तु इस दौरान थाना देहली गेट, जानी व सर्विलांस सैल टीम द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मौके से 6 बांउसर/गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना जानी पर अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तों के पास से 25000/- रूपये नगद व एक इंजेक्शन रेमडेसिविर की बरामदगी हुई है ।
अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि यह इंजेक्शन 22 अप्रैल को कविनगर जनपद गाजियाबाद के निवासी शोभित जैन पुत्र विजय जैन को अलॉट किया गया था । लेकिन कल शोभित जैन की मृत्यु हो जाने के बाद उन्होने यह इंजेक्शन 25000/- रूपये में बेचना तय कर दिया था ।
ज्ञात हुआ कि कुछ कर्मचारियो द्वारा इस तरह से उक्त जीवनदायी इंजेक्शन मरीजों के ना लगाकर धन कमाने के लालच में ज्यादा पैसे देने वाले मरीजो व उसके परिजनो को बेच देते हैं जबकि उक्त इंजेक्शन का एमआरपी 2450/- रुपए लिखा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पताः- अंकित शर्मा पुत्र अमरेश कुमार निवासी ग्राम मल्लाहपुर थाना रोहटा जनपद मेरठ (नर्सिंग स्टाफ), आबिद खान पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम सिसौला कला थाना जानी जनपद मेरठ (नर्सिंग स्टाफ, रहीश पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम लखवाया थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ (गार्ड/बांउसर), गौरव कुमार पुत्र महीपाल निवासी ग्राम चरला थाना फलावदा जनपद मेरठ (गार्ड/बांउसर), अमित कुमार पुत्र जगवीर निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना परतापुर मेरठ (गार्ड/बांउसर), रोहित कुमार पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम हजूराबाद गढी थाना सिधावली अहीर जनपद बागपत (गार्ड/बांउसर), महेन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम चीलक थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर (गार्ड/बांउसर), अनिल कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम उलेढा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर (गार्ड/बांउसर) बरामदगी का विवरणः- एक रेमडेसिविर इंजेक्शन, रूपये 25 हजार नगद।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: बसपा समर्थित प्रत्याशी हरिशचन्द्र गौतम ने जहाँगीरगंज पूर्वी क्षेत्र में तेज किया जनसंपर्क।
Next: Agra News: दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में बच्चे और महिलाओं सहित छह लोग घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.